रुद्रपुर, अप्रैल 11 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे ई-रिक्शा की टक्कर से 12 वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के शिव नगर वार्ड नंबर-08 में सड़क हादसे में एक 12 वर्षीय बालक की जान चली गई। पुलिस को दी तहरीर में धीरज ने बताया है कि वह अपने पुत्र अंकित के साथ बीते 5 अप्रैल की दोपहर करीब एक बजे सब्जी खरीद रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे एक ई-रिक्शा ने सड़क किनारे खड़े अंकित को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। पीड़ित पिता ने मानसिक तनाव और अंतिम संस्कार के बाद पुलिस में तहरीर दी। ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.