मुरादाबाद, फरवरी 18 -- थाना क्षेत्र के गांव भूड़ मरेसी के सुमित शर्मा ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि उसके भाई मोहित कुमार ने 19 जनवरी को जरगांव पेट्रोल पंप से अपने गांव को आ रहे थे। तभी रास्ते में कमालपुर चंदोरा के पास अज्ञात वाहन ने उनके भाई की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एंबुलेंस से लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अंतिम संस्कार के कार्य में व्यस्त रहने के कारण रिपोर्ट दर्ज करने नहीं पहुंचे। अब तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.