मुजफ्फर नगर, अप्रैल 17 -- खतौली। कोतवाली क्षेत्र के टिटौडा गांव निवासी सचिन कुमार ने बताया कि 9 अप्रैल को उसके पिता मनोज कुमार नेशनल हाईवे स्थित एक ढाबे से खाना लेकर घर लौट रहे थे। भंगेला कट के सामने पहुंचने पर तेज गति से आए डंपर की टक्कर से पिता की मौके पर ही मौत हो गई थी, जिसमें चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद कोतवाली में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- दूध लदे पिकअप चालक ने युवक को कुचला, मौत यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...