हादसे में हुई थी लापता ग्रामीण की मौत, केस दर्ज
रामपुर, जून 1 -- शाहबाद। लापता ग्रामीण का शव बरामद होने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर दी है। पुलिस ने मृतक के भाई की ओर से हादसे में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस जांच कर रही है। शनिवार दोपहर घर से काम के लिए निकले धुरियाई गांव निवासी भागीरथ (40) घर नहीं लौटे। इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई तो रविवार सुबह उनका शव मुख्य मार्ग से गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर पड़ा मिला। पहले तो परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। बाद में मृतक के बड़े भाई श्याम लाल गौतम ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें कहा कि सड़क हादसे में भागीरथ की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- हादसे में हुई थी लापता ग्रामीण की मौत, केस दर्ज पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.