गोपालगंज, अगस्त 17 -- हथुआ,एक संवाददाता नगर के मनीछापर निवासी जयप्रकाश पटेल के 22 वर्षीय पुत्र मनीष पटेल की मौत हरियाणा के पंचकूला में एक दर्दनाक हादसे में हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब भारी जनरेटर को एक क्रेन से लोड किया जा रहा था। मनीष अपने एक साथी हेल्पर के साथ जनरेटर पर बैठा था। इसी दौरान क्रेन अचानक असंतुलित होकर पलट गई और दोनों हेल्पर नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर परिजन सहित मोहल्ले के लोग शोक में डूब गए। मनीष 15 माह पूर्व रोजी रोटी की तलाश में हरियाणा गया हुआ था। पंचकूला में रहकर वह हेल्पर का काम करता था। उसके पैसे से घर की रोजी-रोटी चलती थी। पिता गांव में मजदूर का काम करते है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...