प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 17 -- पट्टी। कस्बे के मेला मैदान के पास बाईपास पर एक सड़क हादसे में फाइनेंस कंपनी की कर्मचारी 24 वर्षीय शशि घायल हो गईं। वह आशीर्वाद गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं। मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे अपने आवास से स्कूटी से ड्यूटी के लिए निकली थीं। जैसे ही वह मेला मैदान के पास पहुंचीं, सामने से अचानक एक कार और साइकिल आ जाने से उनकी स्कूटी अनियंत्रित हो गई। संतुलन बिगड़ते ही वह सड़क पर गिर पड़ीं। इसमें उन्हें चोटें आई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...