प्रयागराज, मार्च 3 -- प्रयाग स्टेशन के समीप फ्लाईओवर पर सोमवार की देर शाम तेज रफ्तार बाइक व स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में मृतक की पेंटर सुमित निषाद के रूप में शिनाख्त हुई है। कर्नलगंज पुलिस ने स्कूटी के नंबर के आधार पर पहचान की। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। हालांकि, हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। फ्लाईओवर पर सोमवार देर शाम अचानक दोनों गाड़ियों की सीधी टक्कर हो गई थी। सिर पर गंभीर चोट लगने से घायल दोनों युवकों को एसआरएन अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि, दूसरे घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक की शिनाख्त सलोरी निवासी अजय निषाद के पुत्र 28 वर्षीय सुमित निषाद के रूप में हुई। चार भाई व एक बहन में दूसरे नंबर पर सुमित पेंटिंग का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.