शाहजहांपुर, अप्रैल 27 -- मदनापुर। पीलीभीत-वेवर स्टेट हाईवे पर शनिवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मध्य प्रदेश के भोपाल में तैनात सेल टैक्स अधिकारी की पत्नी की मौत हो गई, जबकि अधिकारी समेत उनके दो बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। भोपाल के अवधपुरी क्षेत्र में तैनात सेल टैक्स अधिकारी प्रदीप अपनी पत्नी नीरज (40), पुत्र नानू (14) और पुत्री परी (7) के साथ भोपाल से अपनी ससुराल पीलीभीत जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित कॉलोनी जा रहे थे। शनिवार रात करीब एक बजे उनकी कार टाटा टियागो मदनापुर थाना क्षेत्र में पीलीभीत-वेवर स्टेट हाईवे पर चंदोखा गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में पति-पत्नी व मासूम के घायल होने में रिपोर्ट हादसे में कार सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।...