हादसे में सास दामाद घायल
बाराबंकी, जून 20 -- हैदरगढ़। कस्बा में शनिवार देर शाम हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार सास दामाद घायल हो गए। घायलों को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जनपद रायबरेली के थाना महराजगंज रामपुर टिकरा गांव निवासी अंकुर अवस्थी (27) व थाना शिवगढ़ के गुमावा गांव निवासी सास बिट्टी (45) पत्नी अतुल मिश्र को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर बाजार कराने के लिए हैदरगढ़ आ रहे थे। नगर के मुख्य चौराहे पर अचानक विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात कार टक्कर मारते हुए चली गई। दोनों घायलों को ऑटो चालक द्वारा तत्काल सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बिट्टी को पैर में फ्रैक्चर की वजह से जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.