शाहजहांपुर, अक्टूबर 4 -- खुटार। जनपद लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के गांव सहजनिया गांव निवासी सोबरन लाल 50 वर्षीय अपने साले अमरपाल पुत्र रूपराम 30 वर्षीय निवासी टाह खुर्द कला व अपने फूफा अनंत पाल 60 वर्षीय पुत्र द्वारिका प्रसाद निवासी खरेटा थाना मैलानी जिला खीरी को लेकर शाम करीब 6:30 बजे सहजनिया गांव से बाइक पर सवार होकर खरेटा जा रहे थे। वह खुटार पुवाया हाईवे रौतापुर कला शर्मा फिलिंग स्टेशन के पास जैसे ही पहुंचे कि सामने से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उनके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तीनों लोग बाइक सहित रोड पर उछल कर दूर जा गिरे, जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व 108 एंबुलेंस ने तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर तीनों की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर द...