आजमगढ़, अप्रैल 26 -- मेंहनगर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सेर्रा गांव के पास शनिवार की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया। जिससे दो घंटे तक आजमगढ़-तरवां मार्ग बाधित रहा। थानाध्यक्ष के समझाने पर लोग किसी तरह शांत हुए। मेंहनगर थाना क्षेत्र के सेर्रा गांव निवासी 48 वर्षीय इंद्रजीत चैहान रोजी-रोटी के लिए असम में रहते हैं। शनिवार को वह घर पहुंचे। शाम को साइकिल से खरिहानी बाजार गए थे। शाम को घर लौट रहे थे। गांव के पास पहुंचने पर पीछे से आया अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए फरार हो गया। जिससे इंद्रजीत की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल के पास जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक आजमगढ़-तरवां मार्ग बाधित रहा। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मेंहनगर थानाध्यक्ष निहार नंदन कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.