फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 10 -- फर्रुखाबाद । सड़क हादसे में एक व्यापारी की मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। जनपद कन्नौज के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के गौरी नवादा गांव निवासी जावेद हुसैन गुरसहायगंज में ज्वेलरी की दुकान चलाते थे। जावेद किसी काम से फर्रुखाबाद आये थे और देर शाम बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही उसकी बाइक कमालगंज में एक कोल्ड स्टोरेज के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे ई-रिक्शा से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि जावेद बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से उसे कमालगंज सीएचसी ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया । सूचना पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से मौके पर ई-रिक्शा खाली खड़ा मिला, जबकि सड़क पर क्षतिग्रस्त बाइक पड़ी थी । सड़क हादसे में एक महिला भी घाय...