हादसे में सरायरंजन के ट्रक चालक की आसनसोल में मौत
समस्तीपुर, सितम्बर 25 -- सरायरंजन। सरायरंजन थाना के हरसिंगपुर टांड़ी के ट्रक चालक की सड़क हादसे में आसनसोल में गुरुवार की देर शाम मौत हो गई। मृतक की पहचान स्व. सिंघेश्वर राय के पुत्र रवींद्र राय (55) के रूप में की गई है। इस संबंध में बताया गया है कि उक्त अधेड़ कोलकाता में रहकर एक भाड़े का ट्रक चलाता था। गुरुवार की देर शाम वह ट्रक लेकर कोलकाता से आसनसोल आया था। यहां अगम कुंआ स्थित एक लाइन होटल के समीप ट्रक लगाकर वह होटल में खाने चला गया। आधा घंटा के बाद वह होटल से निकलकर सड़क पार कर रहा था। इस बीच वह कार की चपेट में आ गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी समेत 5 पुत्र पुत्रियों से भरा पूरा परिवार छोड़ गया है। मृतक की पत्नी सुनीता देवी, पुत्री प्रियंका, सुप्रियाएवं पिंकी कुमारी तथा पुत्र सुधांशु कुमार एवं प्रियांशु कुमार समेत प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.