हादसे में सब्जी विक्रेता की मौत
लखीमपुरखीरी, जून 29 -- एक सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। घटना शनिवार देर शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मितौली ब्लाक की ग्राम पंचायत अवगांवा के मजरा मैनपुर निवासी 45 वर्षीय हरिवंश साप्ताहिक बाजारों में सबसे बिक्री करता था। रोज की तरह शनिवार को भी वह ढेलिया से सब्जी लेकर मढ़िया बाजार गया था। जहां से वापस गांव आते समय शनिवार देर शाम वह अवगांवा मोड़ पर हादसे का शिकार हो गया। बताते है कि कस्ता से मढिया बाजार की तरफ जा रही तेज रफ्तार एक बाइक ने हरिवंश की ढेलिया में जोरदार टक्कर मार दी थी। यह भी पढ़ें- हादसे में सब्जी विक्रेता की मौत इससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया था। उसे जिला अस्पताल मोतीपुर ले जाया गया था जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर गांव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.