आजमगढ़, जून 30 -- दीदारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मीर अहमदपुर तिलक गांव के पास रविवार रात सड़क के किनारे टहल रहे युवक की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पुष्प नगर निवासी 26 वर्षीय सुरजीत दिल्ली में रहता था। रविवार को वह घर लौटा था। रात में खाना खाने के बाद टहल रहा था। सरायमीर-दीदारगंज मार्ग पर मीर अहमदपुर तिलक (मतलूबपुर) गांव के पंचायत भवन के पास वाहन टक्कर मारते हुए फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन युवक को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- कार की टक्कर से टहल रहे युवक की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...