अमरोहा, जून 4 -- जोया। संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के गांव मदाला निवासी मोईन मवेशी कारोबारी है। बुधवार दोपहर वह गजरौला के बाजार से मवेशी बेचकर बाइक से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही उसकी बाइक जोया क्षेत्र में सोत नदी के पास पहुंची कि तभी पीछे से आ रही एक अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मोईन की बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में वह गंभीर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने घायल को उपचार के लिए जोया सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत चिंताजनक देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...