हादसे में शामिल कार पुलिस ने जब्त की
शाहजहांपुर, जून 29 -- शाहजहांपुर। झंडा कलां में सड़क हादसे में युवक अंकुर यादव की मौत के मामले में पुलिस को जांच के दौरान एक सफलता मिली है। पुलिस ने दुर्घटना में इस्तेमाल की गई संदिग्ध कार बरामद कर ली है। प्रारंभिक जांच में कार शहर के एक डॉक्टर से जुड़ी बताई जा रही है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसे के समय कार कौन चला रहा था। सदर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि हादसे में प्रयुक्त कार बरामद कर ली गई है। वाहन चला रहे व्यक्ति की पहचान के लिए जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- हादसे में शामिल कार पुलिस ने जब्त की
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.