हादसे में वृद्ध गंभीर घायल
ललितपुर, मई 10 -- साढूमल। मड़ावरा कोतवाली क्षेत्र में रविवार दोपहर एक सड़क हादसा हो गया। ग्राम साढूमल और सतवांसा के बीच एक स्कूटी ने पैदल चल रहे राहगीर को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में राहगीर और स्कूटी चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्राम साढूमल निवासी 60 वर्षीय जालम पुत्र सुन्दर रायकवार दोपहर के समय अपने घर से रनगांव स्थित मोती मंदिर जवारे चढ़ाने के लिए पैदल जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही एक स्कूटी ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की मदद से जालम को 108 एंबुलेंस के माध्यम से मड़ावरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहीं, स्कूटी चालक को एक निजी वाहन की सहायता से महरौनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। स्कूटी चालक की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.