संतकबीरनगर, मई 8 -- संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के चौरी गांव निवासी पीड़ित बृजभान सिंह का आरोप है कि 26 अप्रैल 2026 को उसके 69 वर्षीय पिता लालचन्द सिंह रिश्तदार के शादी में साईकिल से खलीलाबाद होते हुए सिधौली जा रहे थे। सुबह साढ़े दस बजे जब वह खलीलाबाद गोरखपुर-हाईवे पर मगहर पुलिस चौकी के निकट पहुंचे थे। उसी दौरान पीछे आ रही एम्बुलेंस के चालक ने लापरवाही पूर्वक व तेजी से चलाते हुए उसके पिता की साईकिल में टक्कर मार दिया। जिससे पिता को गंभीर चोटें आईं। एंबुलेस से पिता को जिला अस्पताल ले जाते समय खलीलाबाद के पास उनकी मृत्यु हो गई। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर भी देखते ही मृत बता दिया कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि एबुलेंस चालक पर केस दर्ज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...