बागपत, जुलाई 24 -- बागपत। छपरौली के लूम्ब गांव के रहने वाले वायु सैनिक मोनू चौहान की राजस्थान के बीकानेर में ड्यटूी से लौटते समय हादसे में मौत हो गई। गुरुवार सुबह उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। तिरंगे में लिपटे वीर सपूत के अंतिम दर्शन के लिए हजारों ग्रामीण उमड़ पड़े। पूरे गांव में भारत माता की जय और वीर जवान अमर रहे के नारों से आसमां गूंज उठा। सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। लूम्ब गांव के रहने वाले किसान देशपाल चौहान के बेटे मोनू चौहान वर्ष 2018 में भारतीय वायु सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में राजस्थान के बीकानेर उनकी तैनाती थी। मंगलवार देर रात मोनू बाइक पर सवार होकर ड्यूटी से लौट रहे थे। नाल थाना क्षेत्र में जैसलमेर हाईवे पर डेलू माता मंदिर के पास उनकी बाइक अचानक सामने आए पशु से टकरा गई। इससे मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए...