हादसे में राजस्थान के यात्री की मौत
रिषिकेष, जुलाई 15 -- हरिद्वार-ऋषिकेश नेशनल हाईवे पर आईडीपीएल क्षेत्र में टेंपो को लोडर वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में राजस्थान का यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। जख्मी हालत में आसपास के लोगों ने उसे एम्स पहुंचाया। गंभीर चोटें लगने की वजह से यात्री की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस के मुताबिक कुलदीप चौहान निवासी जोधपुर, राजस्थान ने शिकायत दी। बताया कि बहनोई श्रीकांत परिहार निवासी दिलीप नगर, जोधपुर, राजस्थान टेंपों में बैठकर हरिद्वार से ऋषिकेश आ रहा था। आईडीपीएल कैनाल गेट के नजदीक हाईवे पर लोडर ने टेंपो को टक्कर मार दी, जिसमें बहनोई घायल हो गया। एम्स पहुंचने के बाद गंभीर चोटें लगने की वजह से चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएसआई नवीन जोशी ने बताया कि शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.