मुरादाबाद, मार्च 3 -- मुनगर के ख्वाजानगरी निवासी शाने आलम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका 18 वर्षीय बेटा अरमान 28 फरवरी को रात अपनी दुकान के बाहर खड़ा था। उसी दौरान बुलेट मोटर साइकिल सवार दो युवकों ने अरमान को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अरमान लहुलूहान होकर वहीं गिर गया। हादसे के बाद बुलेट सवार मौके से भाग गए। अरमान को अस्पताल ले जाया गया तो पता चला कि उसके दिमाग में गहरी चोट लगी है। एसएचओ नागफनी सुनील कुमार ने बताया कि बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.