रायबरेली, जून 30 -- सलोन (रायबरेली) संवाददाता। दो दिन पहले हुए सड़क हादसे में घायल साइकिल सवार की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सोमवार देर रात शव का पोस्टमार्टम होने के बाद मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने रायबरेली-प्रतापगढ़ हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े ग्रामीण उग्र हो गए और पुलिस पर पथराव कर दिया। इसकी सूचना से जिले के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, बीते रविवार को सुबह लगभग 10:00 बजे सलोन थानाक्षेत्र के खमरिया पूरे कुशल गांव निवासी मेवा लाल पुत्र जुगतू सलोन से साइकिल पर सवार होकर घर लौट रहा था। खमरिया पूरे कुशल मोड़ के सामने गांव के लव सिंह पुत्र राना सिंह की बाइक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में साइकिल सवार मेवालाल ...