फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 27 -- कायमगंज। अचरा-कायमगंज मार्ग पर अलादादपुर मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एटा जनपद के अलीगंज थाना क्षेत्र के अमोगपुर ब्रह्ममनान निवासी रमेश ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनका 22 वर्षीय पुत्र रंजीत 20 मई को बाइक से अचरा से कायमगंज आ रहा था। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- बाइक सवार युवक की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...