हादसे में युवक की मौत में ऑटो चालक पर मुकदमा
अंबेडकर नगर, जून 3 -- सैदापुर, संवाददाता। सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में डेढ़ माह बाद पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आजमगढ़ जिले के खानपुर फतेह गांव निवासी पारसनाथ ने दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा है कि उनका पुत्र मोनू बीती 19 अप्रैल को अपने बड़े पिता कृष्णचंद्र के साथ बाइक से निमंत्रण बांटने जा रहा था। पलई रामनगर (कल्याणपुर) के पास गलत दिशा से आ रहे एक ऑटो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया था, जबकि कृष्णचंद्र को भी चोटें आईं। दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से मोनू की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया गया। बीते 20 अप्रैल की रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। पारसनाथ ने बताया कि इकलौते पुत्र की मौत के सदमे औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.