जौनपुर, मई 10 -- जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर-जमुहाई मार्ग स्थित भकुरा गांव में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद शनिवार को राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए दुर्घटना मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। बुधवार रात एक बेकाबू कार की टक्कर से बिजली का खंभा टूटकर वहां सो रहे सनी राजभर पर गिर गया था। गंभीर रूप से घायल सनी की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। शनिवार को राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ मृतक के घर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घर के पास लगे बिजली के खंभे को स्थानांतरित कराने के निर्देश दिए। इस दौरान पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा नेता सुनील यादव मम्मन, श्यामबाबू यादव, राजकुमार प्रिंस स...