मोतिहारी, मार्च 9 -- हरसिद्धि ,एसं/निसं। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के अरेराज-हरसिद्धि मुख्य मार्ग पर घीवाढार पेट्रोल पंप के पास सड़क दुर्घटना में सोमवार को एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान तुरकौलिया थाना क्षेत्र के बैरिया गांव के ध्रुव राम के पुत्र गुडु कुमार(26) के रूप में हुई है। युवक का ससुराल यादवपुर में है। वह बाइक से यादवपुर से अपने घर जा रहा था। तब तक विपरीत दिशा से आ रहे मिट्टी गिराने वाला अज्ञात ट्रैक्टर टेलर ने बाइक में ठोकर मार दिया जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर हरसिद्धि थाना की 112 गाड़ी पहुंची। घटना स्थल पर हरसिद्धि पुलिस भी कैंप कर रही है। मृतक के गांव के लोगों व अन्य परिजनों के पहुंचने के बाद अरेराज हरसिद्धि पथ जाम कर दिया गया है। परिजन व गांव की अन्य महिलाएं सड़क पर शव के पास बैठ विरोध जता रही थीं। सड़क पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.