रामपुर, मार्च 26 -- थाना क्षेत्र में लहटौरा गांव मोड़ के पास सोमवार रात हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के ताजपुर लखन निवासी रामऔतार (42) सोमवार रात बाइक से सैफनी से अपने गांव लौट रहे थे। सैफनी-छितौनी मार्ग पर लहटौरा गांव के मोड़ के समीप आरा मशीन के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई सतपाल की तहरीर पर आरोपी चालक मोहम्मद रेहान निवासी बाघीपुर, थाना कुंदरकी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.