संतकबीरनगर, जनवरी 8 -- संतकबीरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए हादसे में मामा की मौत और भांजे के घायल होने के मामले में पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया। बयारा के रहने वाले कृष्णकांत पुत्र श्यामराज का आरोप है कि 06 जनवरी 2026 को उसके भाई प्रशांत बाइक को लेकर हरियाणा ढाबा मनियरा खलीलाबाद के पास विजय कुमार शर्मा पुत्र राजकुमार के पास खड़े थे। उसी दौरान शाम 7 बजे ट्रेलर का चालक (नाम पता अज्ञात) लापरवाही पूर्वक तेज रफ्तार से गाड़ी चालाते हुए लाकर उक्त बाइक में ठोकर मार दिया और उसके भाई प्रशान्त व विजय कुमार शर्मा को अपनी गाड़ी की चपेट में ले लिया। जिससे गम्भीर चोट लगने से मौके पर ही उसके भाई प्रशान्त की मौत हो गई। जबकि उक्त विजय कुमार को भी काफी चोटें आई हैं और गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई है। उक्त ट्रेलर गाड़ी नवीन चौकी के अन्तर्गत खड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.