हादसे में युवक की मौत के मामले में चालक पर मुकदमा
बिजनौर, सितम्बर 29 -- स्योहारा रोड पर सरकथल सानी गांव के पास चार दिन पहले बाइक सवार युवक की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया कि टक्कर मारने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद घायल करीब तीन घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सीसीटीवी भी सामने आई है। स्योहारा क्षेत्र के गांव अमीनाबाद निवासी करीब 32 वर्षीय आकाश विश्नोई धामपुर में डेयरी का काम करते थे। 25 सितंबर की रात करीब 12 बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। सरकथल सानी के पास सामने से आ रही रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। पत्नी मानवी ने तहरीर में कहा कि चालक समय रहते पुलिस या एंबुलेंस को सूचना देता तो उनके पति की जान बच सकती थी। वह परिवार के अकेले कमाने वाले थे। उधर कोतवाल रवीन्द्र प्रताप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.