इटावा औरैया, अप्रैल 11 -- इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद शनिवार को परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। गुस्साए परिजनों ने टक्कर मारने वाले वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप है कि जिस कार ने टक्कर मारी वह एक अधिकारी की बताई जा रही है। लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मृतक भोपीनाथ अपनी बीमार बहन को देखने आ रहा था और हादसे में उसकी जान चली गई। पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने पर परिजनों का आक्रोश और बढ़ गया। उन्होंने कहा, जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी, हम शांत नहीं बैठेंगे। साथ ही परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग भी की।सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया टक्कर मारने वाली कार की पहचान नंबर के आधार पर क...