हादसे में युवक की मौत के बाद मौके से चोरी बाइक बरामद
मुजफ्फरपुर, मई 14 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भगवानपुर ओवरब्रिज पर सोमवार की रात सड़क हादसे में युवक नमन वत्स की मौत के बाद घटनास्थल से चोरी हुई उसकी बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया। सीसीटीवी फुटेज से चोर की पहचान कर पुलिस ने छापेमारी कर बाइक को बरामद किया। फुटेज में स्पष्ट दिखा कि 11 मई की देर रात जब पुलिस गंभीर रूप से घायल नमन को अस्पताल पहुंचाने में जुटी थी, तभी करीब 03:32 बजे एक अज्ञात व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त बाइक को लेकर फरार हो गया। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपित की पहचान की और गुरुवार को आम गोला स्थित माली गली में उसके घर पर छापेमारी की। आरोपी तो नहीं पकड़ाया, लेकिन चोरी की गई यामाहा आर15 बाइक बरामद हो गई। पुलिस ने आरोपित के भाई को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। थानेदार ने जल्द ही आरोपित को भी पकड़ लिया जाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.