मोतिहारी, मई 3 -- कोटवा, निसं। कोटवा थाना क्षेत्र के एनएच पर बेलवा माधो चौक के समीप रविवार की रात सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद एनएच एक घंटे तक जाम हो गया। मृतक की पहचान बेलवा निवासी विजय सिंह (40) के रूप में हुई है। विजय बेलवा चौक के बगल में पेट्रोल पंप पर अपनी ट्रक लगाकर बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक पिपरा कोठी की तरफ से डुमरियाघाट की तरफ जा रहा था। ट्रक का चालक गाड़ी छोड़कर कर मौके से फरार हो गया। मृतक को एक लड़की है। यह भी पढ़ें- ट्रक के धक्के से बाइक सवार महिला की मौत, रोड जाम घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई है। लोगों को समझा कर जाम खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है। एनएच के दोनों तरफ चार किलोमीटर तक सैकड़ों छोटी बड़ी वाहनों की लंबी कतार लग गई है। इससे आवागमन में लोगों को काफी परेशानी हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.