लखनऊ, मार्च 23 -- लखनऊ, संवाददाता। पुरवा गांव के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को गंभीर हालत में मलिहाबाद सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। दो की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।औरास के नेवरा घाट निवासी साहिल(32) बाइक से माता निर्मला और बहन चाहत के साथ बाराती खेड़ा गांव जा रहे थे। तभी पुरवा गांव के पास रविवार देर रात तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर की थी कि तीनों सड़क पर जा गिरे। अस्पताल में डॉक्टर ने साहिल को मृत घोषित कर दिया। मां-बहन की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.