हादसे में युवक की मौत, बकरीद पर मचा कोहराम
आगरा, मई 28 -- आगरा-जयपुर नेशनल हाइवे पर गुरुवार सुबह रिलायंस पेट्रोल पंप के निकट वाहन के इंतजार में खड़े युवक को ट्रक ने रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृत युवक की शिनाख्त सलमान खां (28) पुत्र इकरहीम निवासी ग्राम उन्देरा (फतेहपुर सीकरी) के रूप में हुई। घटना की सूचना पर परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। परिवारीजन ने बताया कि वह भरतपुर से बहन के यहां से गांव आने को सड़क किनारे खड़ा होकर वाहन का इंतजार कर रहा था। बकरीद के त्योहार पर युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ईद की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। बताया गया है सलमान खान मुंबई में ऑटो चलाता था। बकरीद पर ही घर आया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.