हादसे में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
शाहजहांपुर, जून 20 -- मिर्जापुर। क्षेत्र के गांव पहाड़पुर चिकटिया निवासी अनुज सिंह (25) की दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार अनुज सिंह गुरुवार शाम अपनी मां के साथ बाइक से कटरा क्षेत्र में एक रिश्तेदारी में गए थे। इसी दौरान हुए हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों द्वारा उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक अनुज सिंह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनके पिता सुनील सिंह का पहले ही निधन हो चुका है। यह भी पढ़ें- ऑटो व बाइक की टक्कर में बाइक चालक की मौत, जाम ऐसे में अनुज की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अनुज अपने पीछे पत्नी, डेढ़ वर्ष की एक मासूम बेटी, मां तथा अन्य परिजनों को छोड़ गए हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.