हादसे में युवक की मौत,रात भर सड़क किनारे पड़ा रहा शव
अलीगढ़, जून 25 -- हिन्दुस्तान संवाद हरदुआगंज थाना क्षेत्र के रामघाट रोड स्थित ताला नगरी के पास एक युवक की हादसे में मौत हो गई। रात भर युवक का शव सड़क किनारे पड़ा रहा। वह ट्रैक्टर ट्राली से ईंट डालकर घर वापस लौट रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
परिवार की स्थिति अतरौली थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर निवासी अर्जुन (30) पुत्र वीरपाल सिंह ईंट भट़्टे पर मजदूरी करता था। बुधवार को वह साथियों के साथ ट्रैक्टर ट्राली में ईंट लादकर अलीगढ़ आया था। यहां से रात को वापस लौट रहा था। आशंका है कि इसी बीच वह ट्रैक्टर से गिर गया। किसी साथी ने भी ध्यान नहीं दिया। हादसे में अर्जुन की मौत हो गई। रात भर उसका शव सड़क किनारे पड़ा रहा। मगर किसी का ध्यान नहीं गया। अगले दिन सुबह राहगीरों ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को फोन कर दिया। देखते ही दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.