हादसे में युवक की मौत,नहीं हुई उसकी पहचान
बरेली, मई 12 -- फतेहगंज पूर्वी। लखनऊ हाईवे पर सोमवार सुबह रम्पुरा मोड के पास एक 25 वर्ष के युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को फरीदपुर सरकारी अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मृतक व्यक्ति की पहचान करवाने के प्रयास में जुटी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज गया है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि युवक अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर लगने से घायल हुआ था। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- वाहन के धक्के से बाइक सवार 25 वर्षीय युवक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.