लखीमपुरखीरी, अप्रैल 3 -- रजागंज क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने खुशियों भरे घर को मातम में बदल दिया। ग्राम खजुहा निवासी दिलीप भार्गव पुत्र रामनरेश भार्गव की ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। दिलीप भार्गव थाना हरगांव क्षेत्र के करमानी मोड़ स्थित मावा ईंट उद्योग भट्ठे पर कार्यरत थे। गुरुवार शाम वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से ईंट उतारकर भट्ठे तक पहुंचा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक ने अचानक ट्रॉली को तेज झटका दे दिया, जिससे संतुलन बिगड़ने पर दिलीप ट्रॉली के नीचे आ गए और दब गए। हादसा इतना भयावह था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सबसे दर्दनाक बात यह रही कि दिलीप की शादी 5 तारीख को तय थी और घर में शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।...