लखीमपुरखीरी, अप्रैल 3 -- बरवर-औरंगाबाद मार्ग पर करीब दो हफ्ते पूर्व हुई सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति का इलाज के दौरान अस्पताल में एक पैर काट दिया गया है। मामले में पसगवां पुलिस ने घायल व्यक्ति की तहरीर के आधार पर टक्कर मारने वाले मैजिक के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विगत 15 मार्च को सीतापुर जनपद के महोली क्षेत्र के गांव मूड़ाहुसा निवासी शंभू बरवर से औरंगाबाद की ओर पैदल जा रहे थे। आरोप है कि तभी बरवर से औरंगाबाद की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार आटो ने उन्हे पीछे से टक्कर मार दी थी। जिससे गंभीर घायल होने के चलते लखनऊ के एक अस्पताल में शंभू का इलाज चल रहा था। हादसे में शंभू का दाहिना पैर अधिक क्षतिग्रस्त होने के कारण अस्पताल में इलाज के दौरान उनके पैर को डाक्टरों ने काटकर शरीर से अलग कर दिया। शंभू ने पसगवां पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कराई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.