फिरोजाबाद, अप्रैल 12 -- थाना नसीरपुर क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत होने के मामले में मृतक के भाई ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। भूपेन्द्र पुत्र सतीश चन्द्र निवासी छरी छप्परघर थाना नसीरपुर 15 मार्च को बाइक से जा रहा था। नसीरपुर की तरफ से आते हुए महिन्द्रा ट्रैक्टर ने उसके भाई की बाइक में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर को चालक सचिन पुत्र ढोले सिंह निवासी सोरख की ठार चला रहा था। हादसे में भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल गया तथा बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। घायल युवक को इलाज के लिए ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया। इलाज में लाखों रुपए खर्च होने के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। इलाज...