गोरखपुर, मई 2 -- छावनी। कस्बे में सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में छावनी पुलिस ने केस दर्ज किया है। 29 अप्रैल की शाम कस्बे में हाईवे के मंदिर के पास हादसा हुआ था। इसमें कार की ठोकर से थाना क्षेत्र के सोनबरसा निवासी आशाराम चौहान की मौत हो गई थी। घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया था। मृतक के भाई राम बहाल पुत्र गंगाराम ने गाड़ी का नंबर ट्रेस कर लिखित शिकायत कार के अज्ञात चालक के खिलाफ दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...