हादसे में मौत के बाद सड़क जाम किया
वाराणसी, जून 30 -- रोहनिया (वाराणसी), संवाद। पयागपुर गांव (राजातालाब) के सामने पंचक्रोशी रोड पर सोमवार देर शाम मालवाहक की टक्कर से टोडरपुर निवासी 42 वर्षीय बनारसी विश्वकर्मा की मौत हो गई। परिजनों एवं ग्रामीण मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे शव लेकर मातलदेई चौराहे पर पहुंचे। मुआवजा और वाहन चालक पर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। एसडीएम राजातालाब के आश्वासन पर दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। बिजली की वायरिंग करने वाले बनारसी विश्वकर्मा शहर से सोमवार शाम बाइक से घर लौट रहे थे। पयागपुर गांव के सामने वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर हाल में उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- मैजिक की टक्कर में युवक की मौत के बाद चक्का जाम हादसे के बाद चालक वाहन सहित भाग गया। राजातालाब पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.