गाजीपुर, जनवरी 31 -- सिधागरघाट। कासिमाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के अविसहन के पास 27 जनवरी को बाइक से हुई दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल कलवरा निवासी मुन्नालाल की इलाज के दौरान बीएचयू अस्पताल में मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पत्नी हौसिला देवी ने दुर्घटना में लापरवाही से बाइक चलाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा पंजकृत कराया। प्रभारी निरीक्षक कासिमाबाद राजनारायन ने बताया कि लिखित तहरीर के आधार पर बाइक चालक कमलेश राजभर निवासी चौरा भरपूरवा के खिलाफ प्राथमिकी की दर्ज कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.