हादसे में मौत के पांच दिन बाद केस दर्ज
नई दिल्ली, अगस्त 25 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। जहांगीरपुरी इलाके में सड़क हादसे में घायल 55 वर्षीय इलेक्ट्रिशियन जनार्दन कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने भी बिना पोस्टमार्टम कराए 19 अगस्त को अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में मौत के पांच दिन बाद सोमवार को लापरवाही से मौत की धारा में एफआईआर दर्ज की गई। करावल नगर निवासी जनार्दन 17 अगस्त को बाइक से मधुबन चौक से घर लौट रहे थे। मुकरबा चौक के पास अचानक मालवाहक टेम्पो रुकने से उनकी बाइक उससे टकरा गई। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लगी। राहगीरों ने उन्हें बीजेआरएम अस्पताल पहुंचाया, जहां एमएलसी में सड़क हादसे में घायल होने का उल्लेख था। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें बसई दारापुर स्थित अस्पताल ले गए, जहां ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.