लखनऊ, मई 31 -- लखनऊ, संवाददाता। कृष्णा नगर इलाके में 25 अप्रैल को सड़क हादसे में रहीमाबाद देवीखेड़ा निवासी सुशील कुमार की इलाज के दौरान लोकबंधु अस्पताल में मौत हो गई थी। वह दोस्त सरवन के साथ बाइक से मदारीखेड़ा से बुद्धेश्वर घर जा रहा था। तभी बेकाबू वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी थी, जिससे बाइक सवार सुशील घायल हुआ था। उसकी मौत के बाद परिजन अंतिम क्रिया व अन्य कार्यक्रम में व्यस्त रहे। अब एक माह बाद 29 मई को सुशील के भाई सुरेंद्र कुमार ने कृष्णा नगर कोतवाली में वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...