सोनभद्र, अप्रैल 28 -- घोरावल। बीआरसी सभागार घोरावल में मंगलवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ एवं शिक्षकों ने सड़क हादसे में दिवंगत प्रधानाध्यापिका नीलम गिरी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी गई और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद शिक्षकों में शोक की लहर दिखाई दी और माहौल पूरी तरह भावुक हो गया। इस मौके पर सौरभ श्रीवास्तव, दिवाकर तिवारी, दिनेश दुबे, प्रदीप सिंह, कौसर जहां, सुनिश मौर्य, एआरपी मयंक दुबे, अनिल, धनंजय, सुनील, शिवशंकर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.