रुद्रपुर, अप्रैल 19 -- खटीमा। शनिवार देर शाम दो बाइक के आमने-सामने टकरा जाने से एक युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव अस्पताल में मोर्चरी में रखवा दिया था। रविवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. निशिकांत ने बताया कि हेड इंजरी से युवक की मौत हुई है। वहीं शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इधर, घायल दूसरे युवक का हायर सेंटर में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- आमने-सामने भिड़ीं बाइकें एक युवक की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...