फिरोजाबाद, मार्च 1 -- शिकोहाबाद में शनिवार की रात मैनपुरी चौराहे ओवरब्रिज पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी। युवक की मौत के मामले में मृतक के परिजनों ने मृतक के दोस्तों पर हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है। उक्त मामले में पुलिस ने मृतक के दोनों दोस्तों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस अभी तक मामले को हादसा मान रही है। 19 वर्षीय अर्जुन निवासी यशोदा नगर कुछ दिनों पूर्व अपने मामा के घर गांव दतावली गया हुआ था। वह 27 फरवरी को लौटकर घर आया था। युवक शनिवार की शाम स्टेशन रोड पर स्थित एक जिम में गया था। परिजनों का आरोप है कि जिम करने के दौरान गिहार कॉलोनी कटौरा के दो दोस्तों ने उसे फोन कर बुलाया था। रात में वह अपने मित्र के साथ बाइक पर बैठकर गया। उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लगा। युवक का शव मैनपुरी च...