सहारनपुर, मार्च 14 -- नानौता। मुजफ्फरनगर के चरथावल में सड़क दुर्घटना का शिकार 26 वर्षीय नितिन के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। गौरतलब है कि नगर के मोहल्ला अफगानान निवासी 26 वर्षीय नितिन की अपने साथियों के साथ शादी समारोह में शामिल होने जाते समय मुजफ्फरनगर के चरथावल में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। शुक्रवार की सुबह घर पहुंचे नितिन के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि नगर मोहल्ला अफगानान स्थित बाल्मीकि बस्ती निवासी देशराज के पुत्र अक्षय कुमार की बारात चरथावल क्षेत्र के लुहारी में गई हुई थी। बस्ती के ही नितिन उसका भाई आशु, यमुनानगर जगाधरी निवासी बादल (25 वर्ष) पुत्र लक्ष्मण उसका साथी विशाल, कपिल पुत्र सोमपाल तथा शुभम पुत्र मदन कार में सवार होकर बारात में गए हुए थे। जहां कार पेड़ से टकराने के कारण बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.